Weather Update: बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज,बढ़ेगी ठिठुरन

पंजाबः पंजाबः मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पंजाब और चंडीगढ़ के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में हल्का से मध्यम कोहरा भी छा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2-3 दिन में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisement Space

मौसम विभाग ने 5 नवंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश की संभावना जताई  है। पश्चिमी विक्षोभ का असर मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे जिलों होशियारपुर, पठानकोट और गुरदासपुर में देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, चंडीगढ़ में दोनों दिन आसमान साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट हो

Advertisement Space

Leave a Comment