जगराओं : Maharaja Agrasen Jayanti के पावन अवसर पर जगराओं शहर में आयोजित जागरण में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन श्री अश्वनी अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने महाराजा अग्रसेन जी के पावन चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त संगत के साथ श्रद्धापूर्वक महाराजा अग्रसेन जी को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों की ओर से श्री अश्वनी अग्रवाल को चुन्नी भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री अश्वनी अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और उनके समाजसेवा, समानता एवं जनकल्याण के संदेश को याद किया। महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांत आज भी समाज को एकता, भाईचारे और जरूरतमंदों की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के महामंत्री श्री अविनाश अग्रवाल, कमल दीप बंसल सहित अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। पूरा वातावरण महाराजा अग्रसेन जी की भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा।