मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की सेहत बीमा योजना, 3 करोड़ पंजाबियों को मिलेगा लाभ


Aryan Academy AD

मोहाली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मोहाली में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर सेहत बीमा योजना लॉन्च कर दी है। इस योजना के तहत अब पंजाब के लोगों को 10 लाख रुपए तक का फ्री इलाज मिलेगा।

Advertisement Space

इस मौके पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब कोई भी पंजाबी बीमारी के चलते मरेगा नहीं। पंजाब सरकार द्वारा लाई गई योजना हर किसी के लिए है, हम कोई कांग्रेसी, अकाली नहीं देखते। सभी को इसका फायदा मिलेगा और सभी लोग सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पताल में भी इलाज करा सकेंगे। इस योजना में हर तरह का खर्च शामिल है, जिसका फायदा 3 करोड़ पंजाबियों को मिलेगा।  

Advertisement Space

Leave a Comment