छत्तीसगढ़ की आयरन फैक्ट्री में विस्फोट, 7 मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के आयरन फैक्ट्री में विस्फोट होने से 7 मजदूरों की मौत जबकि कई घायल हो गए। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजर जिले के बकुलाही इलाके में स्थित स्पंज आयरन प्लांट में कोल भट्टी (कोल किल्न) में  ब्लास्ट होने से 7 मजदूरों की मौत हो गई।

Advertisement Space

बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के कारण गर्म कोयला और मलबा बाहर उछलकर आसपास काम कर रहे मजदूरों पर गिरा, जिससे कई लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ब्लास्ट के कारण गिरे मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment