कोहरे के चलते ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 3 साल की बच्ची सहित मां घायल

जालंधर: जालंधर-पठानकोट हाईवे ट्रक-कार की टक्कर में 3 साल की बच्ची सहित मां घायल हो गई।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने मां-बेटी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण रायपुर मोड़ पर दोगड़ी से आ रहे डीडी ट्रांसपोर्ट के ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटी घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं मामले की जानकारी ट्रक मालिक भी दे दी गई है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment