
नोएडा: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर नोएडा में लगातार दूसरे दिन बवाल देखने को मिल रहा है। फैक्ट्री कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं । इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हो गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव भी किया है।
फैक्ट्री कर्मचारियों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस और अर्द्धसैनिक बैल सुबह 5 बजे से ही इंडस्ट्रियल इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है। वहीं सीसीटीवी और ड्रोन की मदद से निगरानी भी की जा रही है।
Advertisement Space
इस दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि अब तक 300 से अधिक गिरफ्तारियां की गई हैं। सोशल मीडिया एक्स के जरिए हिंसा के लिए उकसाया गया है।
Advertisement Space