
आंध्र प्रदेशः आंध्र प्रदेश में टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के दो कोच में रविवार देर रात आग लगने से एक यात्री की जिंदा जलने से मौत हो गई। यह हादसा आंध्र प्रदेश के एलामंचिली के पास देर करीब 1:30 बजे के आसपास हुआ।
बताया जा रहा है कि0 ट्रेन के पैंट्री कार से सटे बी-1 और एम-2 एसी कोच में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। लोको पायलटों ने धुआं और आग देखते ही तत्काल ट्रेन को रोक दिया।
Advertisement Space
हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचतीं, तब तक दोनों एसी कोच पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे। इस हादसे में विजयवाड़ा निवासी चंद्रशेखर सुंदर(70) की जिंदा जलने से मौत हो गई।
Advertisement Space