मेक्सिको में पटरी से उतरी ट्रेन,13 की मौत

मेक्सिकोः मेक्सिको में ट्रेन के पटरी से उतर जाने से 13 लोगों की मौत जबकि 98  लोग घायल हो गए

जानकारी के अनुसार ओआक्साका और वेराक्रूज राज्यों को जोड़ने वाली ‘इंटरओशनिक ट्रेन’ निजांडा कस्बे के पास एक मोड़ से गुजरते समय ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे के बाद रेल लाइन पर यातायात ठप हो गया। इस ट्रेन हादसे में  13 लोग मारे गए।   घायलों  में से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement Space

बता दें  ट्रेन मैक्सिको की खाड़ी और प्रशांत महासागर को जोड़ने वाले एक नए रेलमार्ग पर चल रही थी। इस रेलवे लाइन का संचालन मैक्सिकन नौसेना करती है। मेक्सिकन नौसेना के अनुसार, ट्रेन में 250 लोगों सवार थे, जिसमें 9 क्रू मेंबर शामिल थे।

Advertisement Space

Leave a Comment