होशियारपुर के गांव सतोर में गैस सिलैंडर Blast में मां-बेटी सहित 5 घायल


Aryan Academy AD

होशियारपुरः होशियापुर के गांव सतोर में गैस सिलैंडर ब्लास्ट में मां-बेटी और फायर ब्रिगेड के 2 कर्मचारियों सहित 5 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई, जिसके बाद जोरदार धमाका हो गया। धमाके से बुटीक में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारियों भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को तुरंत होशियारपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत के चलते  उन्हें डीएमसी लुधियाना रैफर कर दिया गया है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment