कर्ज लेकर सऊदी अरब गए युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर से सऊदी अरब गए युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हों गई। युवक की पहचान  गुरदासपुर के गांव नत्थू खैहरे मंदीप सिंह(36) के रूप में हुई है। मंदीप सिंह के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटे को कर्ज लेकर दो माह पहले सऊदी अरब भेजा था।

उन्हें सऊदी अरब से एक वीडियो मिला है, जिसमें मंदीप सिंह बीमार हालत में दिख रहा है। एक व्यक्ति उसके इलाज के बारे में बात करता हुआ सुनाई दे रहा है। परिवार ने सऊदी अरब सरकार से अपील की है कि मंदीप सिंह की मौत की पूरी जांच की जाए।

Advertisement Space

वहीं मृतक के परिवार ने बेटे के शव को पंजाब लाने के लिए केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है। मनदीप सिंह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment