प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से United Arab Emirates के राष्ट्रपति ने फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को United Arab Emirates के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान ने आज फोन कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने ऊर्जा, रक्षा, प्रौद्योगिकी, निवेश और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत- संयुक्त अरब अमीरात व्यापक रणनीतिक साझेदारी और गहरा बनाने के उपायों पर चर्चा की।

राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स सम्मेलन के सफल आयोजन पर प्रधानमंत्री को बधाई दी। श्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में युवराज शेख खालिद की भागीदारी और भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स में हासिल सकारात्मक परिणामों में संयुक्त अरब अमीरात के सहयोग और साझेदारी की सराहना की।

Advertisement Space

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों में निरंतर सहयोग और समन्वय की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Advertisement Space

Leave a Comment