
राजस्थानः राजस्थान के भीलवाड़ा में एसिड को शराब समझकर पीने से 3 महिलाओं सहित 4 की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में सभी मजदूर बताए जा रहे है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा में एक परिवार में 11 फरवरी को शादी थी। अगले दिन सुबह 5 मजदूरों उस घर में सफाई करने पहुंचे। उन्होंने वहां शराब की बोतल समझकर एसिड की बोतलें उठा लीं। अगले दिन सभी ने शराब समझकर वही एसिड पी लिया,जिससे कुछ ही मिनटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजन उन्हें तुरंत गंगापुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार रात 3 की मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर दो लोगों को भीलवाड़ा के अस्पताल रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इस हादसे में बादामी (60) पत्नी जानकी लाल, जमनी (60) पत्नी शंकर कंजर, रतन (42) पुत्र मिश्री लाल कंजर और उसकी पत्नी सुशीला (40) की मौत हो चुकी है। वहीं, सनू (22) पुत्र पप्पू लाल कंजर की हालत गंभीर बनी हुई है।