खमाणो तहसील में तैनात तहसीलदार निलंबित

फतेहगढ़ साहिबः पंजाब सरकार ने फतेहगढ़ साहिब जिले की खमाणो तहसील में तैनात तहसीलदार रमणदीप कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि रमणदीप कौर को तुरंत प्रभाव से सेवा से निलंबित किया जाता है। इस दौरान उनकी तैनाती रूपनगर के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में की गई है।

Advertisement Space

बताया जा रहा है कि तहसीलदार रमणदीप कौर के खिलाफ लंबे समय से सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। खास तौर पर खमाणो तहसील में संपत्ति की रजिस्ट्रियों को लेकर लोगों में काफी असंतोष था। कई मामलों में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। इन्हीं शिकायतों के आधआर पर पंजाब सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।

Advertisement Space

Leave a Comment