Assam: मिनी बस की कंटेनर से टक्कर,23 की मौत

असम: असम के काजीरंगा में मिनी बस – कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि रेस्क्यू टीम को बस काटकर शवों को बाहर निकालना पड़ा। बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी अभी नहीं आई है।

Advertisement Space

बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर स्टूडेंट्स है। गोलाघाट के एसएसपी स्वप्निल डेका न बताया कि मिनी बस बोकाखाट से नगांव जा रही थी। बस तेज रफ्तार में थी। मिनी बस ड्राइवर द्वारा नियंत्रण खोने से वह सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई।हादसे के बाद घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment