
चंडीगढः पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई। सोना 1,59,639 रुपए प्रति 10 ग्राम पर, जबकि चांदी 2,65,501 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
Advertisement Space
पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में ज्यादा वृद्धि नहीं देखी गई, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह दोनों धातुओं की कीमतों में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,639 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।
Advertisement Space