घने कोहरे के कारण आपस में टकराई गाड़ियां, 1 की मौत;कई घायल

संगरूरःसंगरूर में घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर 10 गाड़ियों के आपस में टकराने से 1 व्यक्ति की मौत जबकि कई घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आज सुबह बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर उभावाल-बड़रुखां के समीप कोहरे के कारण लगभग 10 गाड़ियां आपस में टकराने के खेतों में जा गिरी गईं।

हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन भर लोग घायल हुए। वहीं सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं ।

Advertisement Space

Advertisement Space

Leave a Comment