
लुधियाना: लुधियाना के जगराओं में डाकघर में बतौर इंस्पेक्टर की सेवाएं दे रही महिला कर्मचारी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। महिला की पहचान बहादुरके रोड की रहने वाली रवीता के रूप में हुई है। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार रवीता जगराओं में डाकघर में बतौर इंस्पेक्टर अपनी सेवाएं दे रही थी। वह अपने सहकर्मी के साथ बाइक पर ड्यूटी के लिए जगराओं जा रही थी। इस दौरान हंबड़ा में एक व्यक्ति दौड़ता हुआ उनकी बाइक से टकरा गया। इस कारण रवीता बाइक से नीचे गिर गई। वहीं पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
Advertisement Space
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस बैंक और आस-पास सीसीटीवी फुटेज को भी चैक कर रही है।
Advertisement Space