
Japan के दक्षिणी क्यूशू द्वीप के कुमामोटो प्रांत में मंगलवार को शक्तिशाली भूकंप के तेज झटकों से एक शॉपिंग मॉल ढह गया, जिससे कई लोग मलबे में फंस तथा कई लोग घायल हुए हैं। भूकंप के बाद Japan में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (Japan Meteorological Agency) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। वहीं अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण(USGC) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। भूकंप के बाद जापान सरकार ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए इमरजेंसी भूकंप चेतावनी जारी की। भूकंप के प्रभाव से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई, सड़कों और इमारतों को नुकसान पहुंचा तथा कुछ स्थानों पर आग लगने की घटनाएं भी सामने आईं। एक शॉपिंग सेंटर के हिस्से के ढहने के बाद कई लोगों के अंदर फंसे होने की खबर है, जिसके बाद बचाव दल राहत और बचाव अभियान में जुट गए।