कबड्डी खिलाड़ी की संदिग्ध परस्थितियों में मौत,घर में मिली लाश


Aryan Academy AD

जालंधर:जालंधर के मेहतपुर क्षेत्र के उदोवाल गांव में कबड्डी खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कबड्डी खिलाड़ी की पहचान वंश के रूप में हुई है। बताया जा रहा नशे के ओवरडोज के चलते वंश की मौत हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के अनुसार स्कूल के समय से वंश कबड्डी खेल रहा था । उसने कई टूर्नामेंटों में हिस्सा भी लिया था। घटना के दिन वह उदोवाल से सटे गांव बालोकी खेड़ा रोड स्थित अपने घर गया था, जहां उसकी लाश संदिग्ध हालात में मिली। इसके बाद गांव के सरपंच और परिवार के सदस्यों को सूचना दी गई।

Advertisement Space

परिवार ने इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उदोवाल गांव के निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि वंश एक अच्छा एथलीट था। वह स्कूल की ओर से कबड्डी टूर्नामेंटों में भाग लेता था। उसने करीब दो साल पहले 12वीं कक्षा पास की थी।

Advertisement Space

Leave a Comment