जालंधर: आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया इंचार्ज संजीव भगत ने केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई बढ़ोतरी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह फैसला आम जनता की जेब पर सीधा डाका है।
संजीव भगत ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और भी मुश्किलें खड़ी करेगी। खासकर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के लिए घर का खर्च चलाना और कठिन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जनता की परेशानियों को समझना चाहिए और तुरंत इस फैसले को वापस लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक तरफ लोगों को महंगाई से राहत देने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ लगातार रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों पर बोझ डाला जा रहा है।
संजीव भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा जनता के हकों के लिए खड़ी रही है और जनता पर पड़ रहे इस अतिरिक्त बोझ के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी जनता की जेब पर डाका: संजीव भगत
Advertisement Space