
पठानकोट: पंजाब और हिमाचल में लगातार हो रही बारिश से पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार बीती रात को लैंडस्लाइड हो गया। इसके चलते टूरिस्ट वहां फंस गए है।
जानकारी के अनुसार चंबा जिला के भरमौर में बत्ती हटी के पास बीती रात करीब दो बजे पहाड़ का बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गया। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। फिलहाल सड़क को सात घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
Advertisement Space
Advertisement Space