
मथुरा: मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर पलट गया। इस हादसे में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई।
इसकी पुष्टि मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने की है। नाव में सवार सभी पर्यटक पंजाब के जगराओं के रहने वाले ब बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि जगराओं से 130 श्रद्धालुओं को लेकर 2 बसें वृंदावन पहुंची थी। फिलहाल पुलिस और सेना द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। इस हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
Advertisement Space
Advertisement Space