
ईरान: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। सोमवार सुबह ईरान के सरकारी टीवी ने उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया।
यह फैसला ऐसे समय आया है जब 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है।
मुजतबा खामेनेई को लंबे समय से इस पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, हालांकि उन्होंने अब तक कोई बड़ा सरकारी या चुनावी पद नहीं संभाला था।
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान नया सुप्रीम लीडर उनकी मंजूरी के बिना न चुने। वहीं इजराइल ने चेतावनी दी थी कि वह खामेनेई के उत्तराधिकारी को भी निशाना बना सकता है।
Advertisement Space
Advertisement Space