
विशाखापट्टनम:विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के परिसर में सोमवार को पिघला हुए लोहा गिरने से 8 मजदूरों की मौत हो गई। अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताते हुए श्रमिकों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए जरूरी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिए हैं।
Advertisement Space
बताया जा रहा है कि बाल्टी में रखे पिघले लोहे को क्रेन से ले जाया जा रहा था, तभी यह श्रमिकों के ऊपर गिर गया। पिघला हुआ लोहा बेहद गर्म था। उसका तापमान लगभग 1,600 डिग्री सेल्सियस था।
Advertisement Space