
नेपालः पोखरा से काठमांडू जा रही यात्री बस के त्रिशूली नदी में गिरने से 18 यात्रियों की मौत,जबकि कई घायल हो गए। हादसा रात करीब 1 बजे चिनाधारा क्षेत्र के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बस पृथ्वी राजमार्ग पर बेनीघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका-5 के भैसेपाटी इलाके के पास अचानक अनियंत्रित त्रिशूली नदी में जा गिरी।
Advertisement Space
बस में विदेशी पर्यटकों सहित करीब 40 – 45 यात्री सवार थे। दुर्घटना में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें 6 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। वहीं 25 से 27 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसा रात के समय होने के कारण बचाव अभियान में भारी दिक्कतें आईं। नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत कार्य चलाया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
Advertisement Space