नीतीश कुमार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ


Aryan Academy AD

बिहारः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नवम्बर गुरुवार को सुबह 11ः 30 बजे  को एक बार फिर मुख्यमंत्री के तौर पर गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने यह जानकारी दी है।

बता दें नीतीश कुमार को जेडीयू विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया। उधर बीजेपी भी अपने विधायकों के साथ मंथन कर रही है। इसके बाद दोपहर 3 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की संयुक्त बैठक होगी।

Advertisement Space

इस बैठक में सभी घटक दलों के विधायक शामिल होंगे और औपचारिक रूप से एनडीए का नेता चुना जाएगा। सूत्र बता रहे हैं कि इस बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुना जाएगा। इस तरह नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार की बागडोर संभालेंगे। वहीं सूत्रों के मुताबिक, बिहार की नई सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा दो उपमुख्यमंत्री और लगभग 18 से 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment