ऑस्ट्रेलिया में BMW की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत

ऑस्ट्रेलियाःऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सड़क हादसे में गर्भवती भारतीय महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान  समन्विता धरेश्वर के रूप में हुई है। वह 8 माह की गर्भवती थीं ।

जानकारी के अनुसार समन्विता अपने पति और तीन वर्षीय बेटे के साथ शाम की सैर पर निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बीएमडब्लयू ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Advertisement Space

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसकी और उसके अजन्मे बच्चे की जान नहीं बचा सके। आरोपी बीएमडब्लयू कार चालक की पहचान 19 वर्षीय आरोन पापाजोग्लू के रूप में की गई है । उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment