
जालंधर : आज पंजाब सरकार ने कैबिनेट बैठक में बाढ़ पीड़ित परिवारों और प्रभावित किसानों के हक में बड़े और ऐतिहासिक फैसले किए हैं। ये फैसले न सिर्फ किसानों की मेहनत को सलाम करने वाले हैं, बल्कि उनके भविष्य को मजबूत करने की दिशा में भी एक अहम कदम साबित होंगे।
इस मौके पर मोहिंदर भगत ने मान सरकार की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बड़ी राहत है।
साथ ही उन्होंने कहा कि कल देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पंजाब आ रहे हैं। ऐसे समय में उनसे मांग है कि पंजाब के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए, ताकि बाढ़ से प्रभावित परिवारों और किसानों को वास्तविक सहायता मिल सके।
मोहिंदर भगत ने कहा कि देश की एकता और पंजाब के हक को बनता मान–सम्मान देना प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है और उम्मीद है कि पंजाब को उसका बनता हक अवश्य मिलेगा।
Advertisement Space