अमृतपाल सिंह मेहरों विदेश भागा, जारी था लुकआउट नोटिस, इंफ्लयूएंसर दीपिका को जान से मारने की धमकी


Aryan Academy AD

जालंधऱः सोशल मीडिया इंफ्लयूएंसर सर कमल कौर भाभी की हत्या के मामले में बठिंडा पुलिस ने हत्या के मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है, जबकि अमृतपास सिंह मेहरों लुकआउट नोटिस जारी होने से पहले ही विदेश भाग गया है। यह खुलासा बठिंडा केकी एसएसपी अमनीत कौंडल ने किया है।

अमृतपाल सिंह के 2 साथी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं इंफ्लुएंसर दीपिक लूथरा को जान से मारने की धमकी दिए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज का आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement Space

कौन है अमृतपाल सिंह मेहरों
कट्टरपंथी सिख नेता अमृतपास सिंह मेहरों कौम दे राखे ग्रुप का मुखिया है। उसका जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था। वह मोगा के गांव मेहरों का रहना वाला है। सिख धर्म से प्रभावित होकर वह निहंग सिंह बन गया।
कौन है कमल कौर भाभी
कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं। करीब 3 साल से सोशल मीडिया पर अश्लील रील बनाकर पोस्ट करती थी। कंचन कुमारी पहले एक प्राइवेट बैंक में काम करती थी।

अगली बार शव भी नहीं मिलेगा
दीपिका लूथरा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे अमृतपास सिंह मेहरों ने धमकी दी है कि इस बार तो शव मिला है, अगली बार शव भी नहीं मिलेगा। उसने डबल मीनिंग वाली वीडियो बनाने और शेयर करना बंद करने को कहा है।

Advertisement Space

Leave a Comment