कपूरथला रोड पर फैक्ट्री में लगी आग, तेज हवाओं के कारण भड़की आग


Aryan Academy AD

जालंधर: जालंधर के कपूरथला रोड पर स्थित फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। वहीं तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जैसे ही लोगों को इस घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड की टीम को फोन कर इसकी जानकारी दी।

 फैक्ट्री में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही थी। आस-पास मौजूद लोगों के मुताबिक फैक्ट्री में सर्जिकल का सामान बनाया जाता था।

Advertisement Space

गनीमत रही कि जिस समय फैक्ट्री में आग लगी, उस दौरान वहां पर कोई मौजूद नहीं था। वर्ना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment