ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा से रेप, दुष्कर्मी का एनकाऊंटर


Aryan Academy AD

बिजनौरः महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। छोटी-छोटी बच्चियों को शिकार बनाया जा रहा है। हालांकि कानून तो बदल रहे हैं मगर इसके बावजूद दुष्कर्म के मामलों में कमी नहीं आ रही है।
करीब दो महीने पहले ही बिजनौर के मंडावाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते एक स्कूल की छात्रा ट्यूशन पढ़ने ई-रिक्शा में जा रही थी कि ई-रिक्शा चालक ने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के एसपी संजीव वाजपेई ने बताया कि घटना 28 मई की है। मंडावाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्कूल छात्रा जब ई-रिक्शा पर ट्यूशन पढ़ने जा रही थी तो ई-रिक्शा चालक ई-रिक्शा की बैटरी बदलने के बहाने उसे गांव में ले गया और वहां जाकर उसने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।

Advertisement Space

छात्रा द्वारा अपने परिवार को सूचित किए जाने के बाद परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस तब से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार की रात मंडावाली पुलिस ने सबलगढ़-मंडैया नहर लिंक रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने बाइक पर आ रहे आरोपी अरुण कुमार को रोकने का प्रयास किया तो उसकी बाइक फिसल गई। आरोप है कि उसने भागते हुए पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरुण के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया।

Advertisement Space

Leave a Comment