
पटियालाः पंजाब के जिला पटियाला में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का केस सामने आने पर हड़कंप मच गया है। अफ्रीकन स्वाइन फीवर सूअरों को होने वाली एक बीमारी है और यह एक ऐसा वायरस है, जिससे 5-6 दिन में मौत हो जाती है।
अफ्रीकन स्वाइन फीवर का केस मिलने के बाद गांव रावस ब्राह्मण का लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।
पशुपालन विभाग के उप निदेशक ने गांव को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया है।
प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सुअर फार्मों और संबंधित वस्तुओं की आवाजाही पर रोक लगा दी है। पटियाला की अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (देहात) ईशा सिंघल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में आवाजाही पर रोक लगा दी है। यह आदेश 30 सितंबर 2025 तक लागू रहेंगे।
बेहद अफ्रीकन स्वाइन फीवरः अफ्रीकन स्वाइन फीवर एक बेहद संक्रामक और जानलेवा वायरस है, जो केवल पालतू और जंगली सुअरों को प्रभावित करता है। यह बीमारी इंसानों में नहीं फैलती, लेकिन सुअर पालन उद्योग को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।
इस वायरस से संक्रमित सुअरों की मृत्यु दर 90% से 100% तक हो सकती है। बीमारी फैलने पर पूरा सुअर फार्म खत्म हो सकता है।