युद्ध नशों विरुद्ध : वित्त मंत्री चीमा ने पेश किए आंकड़े, अब तक 25,552 लोग गिरफ्तार


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, जो ‘युद्ध नशों विरुद्ध” कैबिनेट सब-कमेटी’ के चेयरमैन भी हैं, ने आज यहां घोषणा की कि सेफ पंजाब पोर्टल की मदद से एक साल में 5,000 से अधिक एफआईआर दर्ज हुई हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अगस्त 2024 में नशा तस्करों और नशा हॉटस्पॉट्स के बारे में जन सूचनाएं और सुझाव एकत्र करने के लिए लॉन्च किए गए इस व्हाट्सऐप चैटबॉट ने 32 प्रतिशत की सराहनीय परिवर्तन दर हासिल की है, यानी जनता से मिली जानकारी को ठोस पुलिस कार्रवाई में बदला गया है।

पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि व्हाट्सऐप चैटबॉट, जो 9779100200 पर उपलब्ध है, को मिल रहे भरपूर जनसमर्थन ने सेफ पंजाब पोर्टल को पुलिस-जन सहयोग के मामले में देश के सबसे प्रभावशाली पोर्टलों में शामिल कर दिया है।
“युद्ध नशों विरुद्ध ” मुहिम की सफलता के बारे में और जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि इसकी शुरुआत से अब तक एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कुल 16,322 केस दर्ज हुए हैं, जिनमें 25,552 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी 182 अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया है। इन प्रयासों के नतीजे में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं, जिनमें 1,054 किलो हेरोइन, 21,534 किलो भुक्की, 366 किलो अफीम और तीन मिलियन से अधिक गोलियां, कैप्सूल व नशीली दवाएं शामिल हैं।

Advertisement Space

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अकाली-भाजपा गठबंधन की अगुवाई वाली राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर एक दशक तक नशा तस्करी को संरक्षण देने का आरोप लगाया, और 2017 से 2022 के दौरान नशे की समस्या के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने के लिए कांग्रेस की अगुवाई वाली राज्य सरकार पर भी निशाना साधा।

Advertisement Space

Leave a Comment