मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री काली माता मंदिर में हुए नतमस्तक

  • पंजाब की शांति एवं विकास के लिए की प्रार्थना, मंदिर में चल रहे विकास की समीक्षा करने के लिए प्रबंधक कमेटी से की बैठक

पटियालाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पटियाला स्थित श्री काली माता मंदिर में माथा टेका और राज्य की और अधिक मिशनरी भावना एवं समर्पण के साथ सेवा करने के लिए माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री बाद दोपहर श्री काली माता मंदिर पहुंचे और उन्होंने कहा कि वह परमात्मा के आशीर्वाद से लोगों की इच्छाओं पर खरा उतरने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि पटियाला स्थित श्री काली माता मंदिर उत्तर भारत के पवित्र और ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। यह मंदिर पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शाही संरक्षण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज राज्य के अमन, तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Advertisement Space

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंदिर की नवनियुक्त प्रबंधक कमेटी से मीटिंग की और इमारत में चल रहे विकास कार्यों संबंधी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कमेटी को इस नेक कार्य को पूरा करने में पूरा समर्थन और सहयोग देने का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की और राज्य के लोगों की पूरी ईमानदारी के साथ सेवा करने के लिए शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने माता रानी से आशीर्वाद मांगा कि वे जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर लोगों की सेवा कर सकें ताकि खुशहाल समाज का निर्माण हो सके।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों की पूरी गंभीरता, समर्पण और वचनबद्धता के साथ सेवा करने का अवसर देने के लिए माता रानी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता का स्रोत इस पवित्र स्थल पर आकर वह स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment