जालंधर/सोमनाथः कांग्रेस के सीनियर नेता Surinder Chaudhary ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह को बधाई देते हुए कहा परगट सिंह का नाम पंजाब में केवल हॉकी के मैदान या एक विधायक के तौर पर सीमित नहीं है। परगट सिंह हॉकी ही नहीं, पंजाब की सियासत के भी एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और पंजाब कांग्रेस को एकजुट कर 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने में सफल सिद्ध होंगे।
Surinder Chaudhary ने कहा कि परगट सिंह दोआबा की पंजाब की राजनीति और पंजाब में चल रहे मुद्दों और पंजाब की जरूरतों के बारे में भली-भांति परिचित हैं और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को साथ लेकर चलने में सक्षम हैं। इसलिए कांग्रेस हाईकमान और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट की तरफ से परगट सिंह पर विश्वास जताते हुए उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी है।
Surinder Chaudhary ने परगट सिंह को दी बधाई, कहा- हॉकी ही नहीं, पंजाब की सियासत के भी मंझे हुए खिलाड़ी हैं परगट सिंह
Advertisement Space