
जालंधर: जालंधर के काला सिंघा रोड पर स्थित एक रद्दी व कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसका धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Advertisement Space
Advertisement Space