Amritsar Commissionerate Police : अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़

Amritsar Commissionerate Police ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 अवैध .30 बोर की पिस्तौल और 103 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया एप्लीकेशन के ज़रिए विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और पंजाब में आपराधिक तत्वों को अवैध विदेशी हथियारों की खेप पहुंचाने और सप्लाई करने का काम कर रहे थे।

Advertisement Space

इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन, अमृतसर में FIR दर्ज की गई है। इस नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान करने, सीमा पार के कनेक्शन की पुष्टि करने और हथियारों के इस अवैध सप्लाई नेटवर्क के पीछे और आगे के लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Advertisement Space

Leave a Comment