पंजाब में नगर निगम और कौंसिल की मतगणना जारी,आप 151 सीटों पर आगे


Aryan Academy AD

पंजाब: पंजाब में 8 नगर निगम और 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों की वोटों की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। सुबह 10 बजे तक आए रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने 151 सीटों पर लीड बनाए रखी हैं। तो वहीं दूसरे नंबर पर आजाद उम्मीदवार चल रहे हैं।

कांग्रेस  39 सीटों पर, जबकि अकाली दल 38 सीटों पर पकड़ बनाए हुए हैं। भाजपा सिर्फ 4 सीटों पर ही आगे हैं। बता दें कुल 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रक्रिया जारी है। सभी सेंटरों के 100 मीटर के दायरे में सुरक्षा घेरा बनाया गया है, ताकि किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश रोका जा सके।

 

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment