पंजाब पुलिस कैसे रोकेगी अपराध, गैंगस्टरों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार-2 लॉन्च


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए “गैंगस्टरां ते वार” अभियान को और तेज़ करते हुए, डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने रविवार को 72 घंटे लंबे “ऑपरेशन प्रहार-2” को लॉन्च करने की घोषणा की। ऑपरेशन प्रहार-2 मुख्य फोकस बढ़ते अपराधों को रोकना है। पंजाब के सीनियर पुलिस अधिकारियों जिनमें डीजीपी गौरव यादव ने स्पेशल डीजीपी लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला, एडीजीपी एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) नीलाभ किशोर और इंटेलिजेंस प्रमुख डॉ. सुखचैन सिंह गिल के साथ सहित सभी सीपी/एसएसपी और आईजीपी/डीआईजी शामिल थे के साथ युद्ध नशियां विरुद्ध और गैंगस्टरां ते वार अभियानों की प्रगति की समीक्षा की तथा आप्रेशन प्रहार-2 को लॉंन्च किया। पंजाब पुलिस इस अभियान को कैसे सफल बनाएगी, इसकी स्ट्रेटजी पूरी तरह तैयार की गई है।
तुरंत रिस्पॉन्स और सीलिंग प्लान
डीजीपी गौरव यादव ने वायरलेस सेट और वॉकी-टॉकी का ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल करने की ज़रूरत पर बल दिया है और कि घटना की सूचना मिलते ही तुरंत उचित पुलिस रिस्पॉन्स देना संबंधित सीपी/एसएसपी/रेंज आईजीपी/डीआईजीकी ज़िम्मेदारी होगी। “किसी भी अपराध की घटना की सूचना मिलने के बाद तेज़ी से रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के लिए, अपराधियों को भागने के रास्तों और एग्जिट पॉइंट्स पर गहन चेकिंग करके पकड़ने के लिए तुरंत एक व्यापक सीलिंग प्लान लागू किया जाना चाहिए।”

Advertisement Space

“ऑपरेशन प्रहार” की बड़ी सफलता
“ऑपरेशन प्रहार” के दौरान 72 घंटे में 3256 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनसे 69 हथियार बरामद किए गए। इसी तरह गैंगस्टरां ते वार अभियान के 20 दिनों के नतीजों को साझा करते हुए, डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने राज्य भर में 17,603 छापे मारकर गैंगस्टरों और उनसे जुड़े अपराधियों सहित 5,290 लोगों को गिरफ्तार किया और उनसे 128 हथियार बरामद किए । इसके अलावा, 2,973 लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई शुरू की गई है, जबकि 5,413 लोगों की जांच की गई और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। 344 घोषित अपराधियों (PO) को भी गिरफ्तार किया गया है।
डीजीपी ने कहा कि CP/SSP को जांच की निगरानी करने और गंभीर अपराधों का पता लगाने के लिए अपराध की सभी ज़रूरी जगहों पर खुद जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि विश्वास बढ़ाने के उपायों के तहत, सभी ज़िला प्रमुखों को ज़्यादा भीड़भाड़ वाले और हॉटस्पॉट इलाकों में खुद फील्ड विजिट करने का निर्देश दिया गया है।
इस बीच, लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के ज़रिए वांटेड अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी गुमनाम रूप से दे सकते हैं, और अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में टिप्स भी शेयर कर सकते हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment