Sainik Vocational Training Centre में ठेके के पर एजुकेशन इंस्ट्रक्टर एवं पार्ट टाइम क्लर्क की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित


Aryan Academy AD

जालंधर : Sainik Vocational Training Centre में 11 महीनों के लिए ठेके के आधार पर एक एजुकेशन इंस्ट्रक्टर और एक पार्ट टाइम क्लर्क के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन मांगे गए है।

जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी कमांडर बलजिंदर सिंह विर्क ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एजुकेशन इंस्ट्रक्टर के एक पद के लिए उम्मीदवार की योग्यता सेवानिवृत्त जे.सी.ओ./हवलदार (आर्मी एजुकेशन कॉर्प्स) या पूर्व सैनिकों के आश्रितों का साइंस एवं गणित विषय के साथ ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसी प्रकार पार्ट टाइम क्लर्क के पद के लिए उम्मीदवार पूर्व सैनिक क्लर्क/जी.डी. (एस.डी.) होना चाहिए।

Advertisement Space

उन्होंने बताया कि एजुकेशन इंस्ट्रक्टर को प्रति माह 12,000 रुपये तथा पार्ट टाइम क्लर्क को 8,500 रुपये वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेज और बायोडाटा जिला रक्षा सेवा कल्याण कार्यालय, शास्त्री मार्केट लाडोवाली रोड, जांलधर में 17 अगस्त 2026 शाम 5.00 बजे तक जमा करवा सकते है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Advertisement Space

Leave a Comment