जालंधर न्यूजः सेंट सोल्जर ग्रुप और पीपीआर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा का निधन


Aryan Academy AD

जालंधरः शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी और सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस व पीपीआर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से शहर के व्यापारिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है।
अनिल चोपड़ा ने अपनी मेहनत और दूरदर्शिता के दम पर सेंट सोल्जर ग्रुप को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। दूरदर्शी नेता, प्रेरणादायक व्यक्तित्व और समाजसेवा के प्रति समर्पित इंसान का चला जाना एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
पारिवारिक जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मंगलवार, 14 अप्रैल को शाम 5 बजे मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

Advertisement Space

उनके निधन की खबर मिलते ही कई प्रमुख हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नितिन कोहली, रिटायर्ड डीआईजी पवन उप्पल और एआईजी नवजोत महल सहित कई सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने इसे समाज के लिए बड़ी क्षति बताया है।अनिल चोपड़ा अपनी मिलनसार प्रकृति और सामाजिक सेवाओं के लिए जाने जाते थे।

Advertisement Space

Leave a Comment