
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
Advertisement Space
कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि कैंट रेलवे स्टेशन पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। आज सुबह काम के दौरान क्रेन की मदद से भारी भरकम सामान उठाया जा रहा था कि मशीन वाहनों पर गिर गई, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे के समय वाहनों के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिस कारण जानी नुकसान होने से बच गया।
Advertisement Space