
असमः असम के लुमडिंग डिवीजन में शनिवार सुबह सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जंगली हाथियों के एक झुंड से टकरा गई, जिसमें 7 हाथियों की मौत हो गई।
वहीं ट्रेन का इंजन और उसके पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। जानकारी के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस तेज रफ्तार से गुजर रही थी, तभी रेलवे ट्रैक पार कर रहे हाथियों के झुंड से उसकी टक्कर हो गई।
Advertisement Space
राहत की बात यह रही कि ट्रेन में सवार किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के कारण ऊपरी असम और पूर्वोत्तर भारत की कई रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इस मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया, कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है।
Advertisement Space