कबाड़ व्यापारी को गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट,खरीरदार बनकर आए थे हमलावर

जालंधरः पंजाब में अराजक तत्वों के हौंसले दिन-ब -दिन बुलंद होते जा रहे है। आए दिन कहीं न कहीं फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला जालंधर के शाहकोट में सामने आया है। शाहकोट निवासी कबाड़ व्यापारी संदीप हंस उर्फ सोनू की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार अज्ञात युवक इंडिका कार का सामान खरीदने के बहाने संदीप हंस के पास पहुंचे। जब वह उन्हें सामान दिखा रहा था, तभी आरोपियों ने अचानक उस पर गोलियां चला दीं।

Advertisement Space

गोली लगने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक गोली माथे पर और दूसरी गर्दन में लगी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment