
नई दिल्लीः राज्यसभा सांसद एंव पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आज बजट सत्र के दौरान एक बार फिर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी से तलवाड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए पीजीआई सैटेलाइट खोलने के संबंध में मुलाकात की।
Advertisement Space
सांसद हरभजन सिंह ने बताया कि उन्होंने पहले भी तलवाड़ा में पीजीआई सैटेलाइट खोलने का मुद्दा राज्यसभा में उठाया था। पीजीआई सैटेलाइट खुलने से पंजाब के साथ-साथ हिमाचल तथा जम्मू कश्मीर के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जब तक तलवाड़ा में पीजीआई सैटेलाइट जैसी संस्था नहीं खुल जाती तब तक उनका प्रयास जारी रहेगा।
Advertisement Space