
कपूरथला: कपूरथला में कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा के घर पर बने अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए पुलिस फोर्स जेसीबी मशीन के साथ पहुंची। सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि बिना लीगल नोटिस जारी किए ऐसे पुलिस एक्शन लेना गलत है। उनके पास इस संबंध में कोई नोटिस नहीं पहुंचा ।
Advertisement Space
मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर मेरे घर के हिस्से को बिना किसी नोटिस या सुनवाई के जबरदस्ती तोड़ा जा रहा है। इस दौरान खैहरा के समर्थकों ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाकर इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। एंटी-रियट फोर्स और पंजाब पुलिस के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को जबरन रोक दिया और खैहरा के घर पर पीला पंजा चलाया गया।
Advertisement Space