
बठिंडा: हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की वीडियो कॉन्फ्रैंस के जरिए पेशी की याचिका को बठिंडा कोर्ट ने खारिज कर दिया है।कोर्ट ने कंगना को किसान आंदोलन में बुजुर्ग महिला पर की गई टिप्पणी को लेकर 27 अक्टूबर कोव्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।
यह मामला साल 2021 का है, जब किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनोट ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने 87 वर्षीय किसान महिला महिंदर कौर को केवल 100 रुपए लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला बताकर विवाद खड़ा कर दिया था। महिंदर कौर ने तत्कालीन समय में मानहानि का केस दर्ज करवाया था। कंगना का दावा है कि उन्होंने केवल एक वकील की पोस्ट को रीपोस्ट किया था। वहीं, महिंदर कौर ने साफ किया कि वे धरने में अपनी जमीनों की हिफाजत के लिए शामिल हुई थीं, न कि किसी लालच के तहत।
Advertisement Space
Advertisement Space