इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी,दिल्ली एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी 

नई दिल्लीः दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6 E 762 को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। यह धमकी सुबह करीब 8 बजे मिली।

Advertisement Space

सूचना मिलने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई और विमान की लैंडिंग के समय सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया गया। हालांकि जांच में ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उस समय विमान में करीब 200 यात्री सवार थे।

Advertisement Space

Leave a Comment