पंजाब के रूपनगर के रिटायर्ड फौजी का इकलौता बेटा डोडा में शहीद,1 मार्च को थी शादी

रूपनगर: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सड़क हादसे में भारतीय सेना में तैनात रूपनगर का जवान जोबनप्रीत सिंह शहीद हो गया। शहीद जोबनप्रीत रूपनगर के रहने वाले रिटायर्ड फौजी का इकलौता बेटा था।

परिवार ने बताया कि जोबनप्रीत की एक मार्च को शादी थी। सभी  परिवार वाले शादी की तैयारी कर रहे थे। जोबनप्रीत के शहीद होने के खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें हादसा उस समय हुआ जब भारतीय सेना का एक वाहन भद्रवाह से खाई टॉप की ओर जा रहा था। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण को बैठा और सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 10 जवान शहीद, जबकि कई घायल हो गए।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment