
गुरदासपुर: गुरदासपुर में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पति ने आत्महत्या कर ली। महिला का शव घर के अंदर, जबकि पति का शव सोफे पर पड़ा मिला।मृतकों की पहचान बलजिंदर सिंह और परमशील के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले काफी समय से तनाव चल रहा था।
Advertisement Space
गत दिवस दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए बलजिंदर सिंह ने पत्नी की हत्या कर खुद को गोली मार ली। यह बलजिंदर सिंह की दूसरी शादी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Advertisement Space